पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति बैठक में की गई ये संस्तुतियां..

देहरादून: सूचना निदेशालय में आज दिनांक 24 मार्च, 2025 को महानिदेशक की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल रु. 30 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व0 मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है।

महानिदेशक ने बताया बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये उन्हें एक मौका देते हुए उन प्रकरणों पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराते हुए उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 01 प्रकरण को समिति के सम्मुख रखा गया, जिस पर समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख न होने के कारण आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष/माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बी0डी0 शर्मा, डॉ0 डी0डी0 मित्तल, निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Boutique Mefolio Ajax Resume WordPress Theme Mega Factory – Industrial WordPress Theme Mega Main Extensions – All-in-one Addons for WPBakery Mega Main Menu | WordPress Menu Plugin Mega Posts and Custom Posts Display WP Plugin Mega Posts Display for WPBakery Mega Products WooCommerce WordPress Plugin Mega Project – Construction WordPress Mega WooCommerce Addons for Elementor Mega WordPress ‘All-My-Items’ Bundle by CodeRevolution