“शिक्षकों का अहित नही होने दिया जाएगा” – हरीश रावत

देहरादून: आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह देहरादून में गौरा देवी शिक्षक सम्मान समिति द्वारा जनपद देहरादून के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी एवं महावीर सिंह रावत पूर्व राज्य मंत्री रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महान दार्शनिक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया तथा चिपको वूमन गौरा देवी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय की डाॅकोमेन्ट्री भी प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र सिंह “नेगी गुरूजी“ एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का बैंज अलंकरण माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भैट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों रामसिंह चौहान अध्यक्ष राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघए सतीश घिल्डियाल प्रदेश संरक्षक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघए विपिन मेहता मीडिया प्रभारी सूरज मंद्रवाल अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघए देहरादून अश्विनी भट्ट जिला मंत्री देहरादून अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल नौटियाल, मंत्री विजय पाल जगवान,उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, शिक्षक नेता सुभाष झिलडियाल, जनपद मंत्री रा0 शि0 स0 अर्जुन पंवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत जी का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी एवं महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी के द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा कि गुरू ही अपने शिष्य को ईश्वर का ज्ञान कराता है। गुरु की कृपा के बिना जीवन की सार्थकता अकल्पनीय है। किसी शिष्य के पास सब कुछ होने के बाद भी अगर उसे गुरु की कृपा की आकांक्षा नहीं है तो उसे अपने जीवन में पूर्णता की अनुभूति नहीं हो सकती। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरु को दिया है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त शिक्षकों को यह आश्वासन दिया कि टी ई टी परीक्षा के वर्तमान हालातों से किसी भी शिक्षक का अहित नही होने दिया जाएगा क्योंकि पूर्व से नियुक्त शिक्षक तद्समय की नियमावली के अनुसार नियुक्त हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जी ने अपनी वाकपटुता से शिक्षकों का दिल जीत लिया और कई बार उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओं से तालिया बजवा दी।
गुरू के अंदर मनुष्य को ईश्वर से जोड़ने की सामर्थ्य होती है गुरु ही अपने शिष्य का ईश्वर से साक्षात्कार कराता है।

कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के वो दीपक है जो अंधेरे में हमें ज्ञान का प्रकाश दिखाते हैं। वे न केवल हमें किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन के मूल्योंए नैतिकता और आत्मविश्वास को भी सिखाते हैं। एक शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को निखारता है हमें सपनों को हकीकत में बदलने की प्रेरणा देता है और समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। एक आदर्श शिक्षक से ही आदर्श समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा निम्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया उच्च प्राथमिक विद्यालयों से मती अंजना राणा, विजया शर्मा, धर्मेन्द्र पंवार, अमिता रावत, पुष्पा मधवाल, गीता सिंधवाल, अर्चना ठाकुर,उर्मिला उनियाल, मंजू नेगी, कुंवर सिंह पुंडीर, दीपा सेमवाल, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों से मती शोभा जुगराण, रविंद्र भट्ट, अवधेश बहुगुणा, मती पूनम राजपूत, नरेंद्र सिंह, दिनेश डोबरियाल, नीरज वर्मा, कुलदीप जोशी,विनोद पांडे एवं विजय भट्ट सहित अनुराग चैहान, प्रशांत सकलानी, विनोद असवाल, लक्ष्मण सोलंकी, लक्ष्मीकांत चैहान, संजय मखलोगा, मनोज पयाल, होशियार सिह पुण्डीर, अनिल पाल आदि 400 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र सिंह नेगी द्वारा यह आयोजन करने पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश घिल्डियाल प्रदेश संरक्षक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Boutique Pirus – Dark Digital Agency FSE WordPress Theme Pitch – A Theme for Freelancers and Agencies Pithree – Construction & Building WordPress Theme Pitnes – Gym Center & Fitness Training Elementor Template Kit Pitstop – Auto Parts WooCommerce Theme Pivot | Multi-Purpose HTML with Page Builder Pivotal – Data Science & Analytics WordPress Theme Pixart – Arts & Crafts Exhibition Elementor Template Kit Pixelate – Portfolio & Photography Elementor Template Kit Pixelo - Digital Agency Elementor Template Kit