नर्सिंग महासंघ ने की विधायक अनील नौटियाल से वर्षवार भर्ती के संबंध में भेंट

नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने आज कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल जी से भेंट कर नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

 

बैठक के दौरान महासंघ ने राज्य के बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लंबे समय से भर्ती न निकलने के कारण अनेक नर्सिंग अधिकारी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

 

महासंघ की प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं:

 

1. नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार नियमित भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

 

 

2. उत्तराखंड के मूल निवासियों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।

 

 

 

विधायक श्री अनिल नौटियाल जी ने नर्सिंग महासंघ की माँगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र मुलाकात कर इस मुद्दे को उनके समक्ष रखेंगे एवं इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे।

 

नर्सिंग महासंघ का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों को उनका हक दिलाना है।

 

इस अवसर पर नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत सहित महासंघ की कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Boutique WooCommerce Courier Center Voucher & Label WooCommerce Create A Drawer – Composite Product Builder Plugin WooCommerce Currency Converter Widget WooCommerce Custom Fields Woocommerce Custom Order Statuses and Order Page Manager WooCommerce Custom Payment Label WooCommerce Custom Product Addons, Custom Product Options WooCommerce Custom Product Description in Loop for Products Catalog WooCommerce Custom Product Designer Woocommerce custom product tabs